1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 मार्च राशिफल: इन राशि वाले लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, भगवान गणेश की करें पूजा

10 मार्च राशिफल: इन राशि वाले लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, भगवान गणेश की करें पूजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 09, 2019 02:33 pm IST,  Updated : Mar 09, 2019 02:33 pm IST

 आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है। आज देर रात 02 बजकर 57 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग है। आज के दिन वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। 

rashifal 2019
rashifal 2019

कुंभ राशि - आज कामकाज से जुड़ी बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी । आप इसमें पूरी तरह से सफल भी होंगे । घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा । आपको अचानक धन लाभ
के अवसर प्राप्त होंगे । आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा । साथ ही दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे । आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे । परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा । किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी । जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी ।
 
मीन राशि - आज किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है, जिससे आपको काफी राहत मिलेगी । माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे । जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे । वो आपके कामों में आपकी मदद भी करेंगे। बिजनेस के मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा । सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं । ऑफिस में आपको कुछ नए कामों की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी हो सकती है । आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा । गणेश जी को फूल अर्पित करे, आपकी मुलाकात सफल रहेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल