1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 मार्च राशिफल: इन राशि वाले लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, भगवान गणेश की करें पूजा

10 मार्च राशिफल: इन राशि वाले लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, भगवान गणेश की करें पूजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 09, 2019 02:33 pm IST,  Updated : Mar 09, 2019 02:33 pm IST

 आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है। आज देर रात 02 बजकर 57 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग है। आज के दिन वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। 

rashifal 2019
rashifal 2019

मिथुन राशि - आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है । किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है । कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है । आपको परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है । सहयोगी कार्य में आपकी मदद कर सकते हैं । आज आपकी यात्रा शुभ रहेगी । साथ ही सेहत भी अच्छी बनी रहेगी । आज आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिल सकता है । आपका मन प्रसन्न रहेगा । आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा । अपने गुरु को प्रणाम करें, सफलता के नए मार्ग खुलेंगे । 

कर्क राशि - आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा । आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए । किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए । साथ ही आज के दिन कोई बड़ा फैसला लेने से भी बचना चाहिए । व्यापार मध्यम स्तर पर रहेगा । आपसे कोई गलती होने की संभावना है। कोई अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है। परिवार में स्थिति ठीक रहेगी। आपके परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी परेशानी दूर होगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल