1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 मार्च राशिफल: आज एक साथ बन रहे हैं 3 शुभ योग, इन राशि के युवाओं को मिलेगी नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता

11 मार्च राशिफल: आज एक साथ बन रहे हैं 3 शुभ योग, इन राशि के युवाओं को मिलेगी नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2019 08:09 am IST,  Updated : Mar 11, 2019 08:17 am IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, सोमवार का दिन और इन्द्र योग है। इन्द्र योग आज शाम 04 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। इस योग के दौरान राज्य संबंधी कार्य करना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा आपको बता दूं कि आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 04 बजकर 10 मिनट तक भरणी नक्षत्र भी रहेगा।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि - आज किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक हो सकती है । परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है । आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं । आपको कोई नया काम सिखने का अवसर मिल सकता है । इससे आपको लाभ होगा। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचना चाहिए । आज घर में मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बन जायेगा। माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा । 

वृश्चिक राशि - आज ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं । आपको अपने किसी खास काम में मित्र की मदद मिल सकती है । आपका काम सफल होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे । आप अपने भविष्य के बारे में किसी से विचार-विमर्श कर सकते हैं । घर पर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है । नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिल सकता है । सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे । आज दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। । धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, सभी काम सफल होंगे । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल