1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 मार्च राशिफल: आज एक साथ बन रहे हैं 3 शुभ योग, इन राशि के युवाओं को मिलेगी नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता

11 मार्च राशिफल: आज एक साथ बन रहे हैं 3 शुभ योग, इन राशि के युवाओं को मिलेगी नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2019 08:09 am IST,  Updated : Mar 11, 2019 08:17 am IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, सोमवार का दिन और इन्द्र योग है। इन्द्र योग आज शाम 04 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। इस योग के दौरान राज्य संबंधी कार्य करना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा आपको बता दूं कि आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 04 बजकर 10 मिनट तक भरणी नक्षत्र भी रहेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि - आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मना सकते हैं । आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं । ऑफिस में माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है । आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए । आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस हो सकता है । आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए । कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं । अपने गुरु को कुछ उपहार दें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी । 

कन्या राशि - आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे । आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे । पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे । इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है । उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है । आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा । आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा । व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा । ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल