1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 मार्च राशिफल: आज एक साथ बन रहे हैं 3 शुभ योग, इन राशि के युवाओं को मिलेगी नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता

11 मार्च राशिफल: आज एक साथ बन रहे हैं 3 शुभ योग, इन राशि के युवाओं को मिलेगी नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2019 08:09 am IST,  Updated : Mar 11, 2019 08:17 am IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, सोमवार का दिन और इन्द्र योग है। इन्द्र योग आज शाम 04 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। इस योग के दौरान राज्य संबंधी कार्य करना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा आपको बता दूं कि आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 04 बजकर 10 मिनट तक भरणी नक्षत्र भी रहेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो सकता है । आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए । आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं । आप किसी काम के लिये नई योजना बना सकते हैं । आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए । इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी । संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा । आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी । मंदिर में गुड़ का दान करें, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी । 

कर्क राशि - आज आपके काम बनते-बनते रूक सकते हैं । आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए । इससे आपको लाभ होगा । कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है । किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है । आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए । रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है । आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए । गाय को रोटी खिलाएं, आपकी स्थिति बेहतर रहेगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल