1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 मार्च राशिफल: आज एक साथ बन रहे हैं 3 शुभ योग, इन राशि के युवाओं को मिलेगी नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता

11 मार्च राशिफल: आज एक साथ बन रहे हैं 3 शुभ योग, इन राशि के युवाओं को मिलेगी नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2019 08:09 am IST,  Updated : Mar 11, 2019 08:17 am IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, सोमवार का दिन और इन्द्र योग है। इन्द्र योग आज शाम 04 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। इस योग के दौरान राज्य संबंधी कार्य करना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा आपको बता दूं कि आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 04 बजकर 10 मिनट तक भरणी नक्षत्र भी रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि - वालों आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा । शाम को जीवनसाथी के साथ मूवी का प्लान बनायेंगे । इससे आपके रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी । नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे । आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे । आज छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी । करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं । आज आप अच्छी सेहत का आनन्द उठायेंगे । बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा । आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा । गणेश जी की आरती करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे ।

मकर राशि - वालों आज आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं । शादीशुदा लोगों का जीवन ठीक बना रहेगा । घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है । आप उनके साथ घर पर लंच कर सकते हैं। ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा अधिक हो सकता है । किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए । आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा । आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है । सूर्यदेव को नमस्कार करें,  दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल