1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 मार्च राशिफल: आज एक साथ बन रहे हैं 3 शुभ योग, इन राशि के युवाओं को मिलेगी नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता

11 मार्च राशिफल: आज एक साथ बन रहे हैं 3 शुभ योग, इन राशि के युवाओं को मिलेगी नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2019 08:09 am IST,  Updated : Mar 11, 2019 08:17 am IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, सोमवार का दिन और इन्द्र योग है। इन्द्र योग आज शाम 04 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। इस योग के दौरान राज्य संबंधी कार्य करना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा आपको बता दूं कि आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 04 बजकर 10 मिनट तक भरणी नक्षत्र भी रहेगा।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

नई दिल्ली: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, सोमवार का दिन और इन्द्र योग है। इन्द्र योग आज शाम 04 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। इस योग के दौरान राज्य संबंधी कार्य करना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा आपको बता दूं कि आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 04 बजकर 10 मिनट तक भरणी नक्षत्र भी रहेगा। भरणी नक्षत्र के दौरान शुक्र ग्रह से संबंधी उपाय करना अच्छा माना जाता है। क्यूंकि भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्राचार्य हैं। अतः आज के दिन किन खास उपायों से आप शुक्र संबंधी चीज़ों में लाभ पा सकते हैं।

मेष राशि - आज काम से निपट लेने के बाद आप रिलेक्स महसूस करेंगे । आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है । आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं । कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं । इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है । धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी । मित्रों और परिवारजनों के लिए समय निकालेंगे । उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी । शिवलिंग पर जल अर्पित करें, रिश्ते मजबूत होंगे । 

वृष राशि - आज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा । माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा । शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे । आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी । इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा । आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे । आपका स्वास्थ्य भी बेहतर  रहेगा । आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा । अनाथालय में जाकर कुछ दान करें, संतान सुख की प्राप्ति होगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल