1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 13 जून राशिफल: निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की होगी इन राशियों के ऊपर कृपा, मिलेगी अपार संपदा

13 जून राशिफल: निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की होगी इन राशियों के ऊपर कृपा, मिलेगी अपार संपदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 12, 2019 02:01 pm IST,  Updated : Jun 13, 2019 08:56 am IST

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। जिसके साथ ही एकादशी और यायीजयद योग लग रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 13 june 2019- India TV Hindi
Horoscope 13 june 2019

धर्म डेस्क: ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। आपको बता दूं कि ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी के नाम से जाना जाता है। साथ ही इसे भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है। इसके अलावा गुरुवार को मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग की यानि कि यायीजयद योग सुबह 10:45 से दोपहर 01:49 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।  

मेष राशि

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में आप सफल होंगे। किसी जरूरी काम में आपको दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आज मौज-मस्ती के कुछ बेहतर मौके मिलेंगे। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। खुद को सही साबित करने का अच्छा दिन है। मिल कर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी। अपने गुरु को प्रणाम करें, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा।

ये भी पढ़ें- 15 जून को सूर्य कर रहा मिथुन राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों की जिंदगी में पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

वृष राशि
आज भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आपका मन खुश होगा। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। आज आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मंदिर में चना दाल दान करें, धन में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें- साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 जून: मिथुन राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ, वहीं ये 5 रशियां रहें बचकर

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल