1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 13 जून राशिफल: निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की होगी इन राशियों के ऊपर कृपा, मिलेगी अपार संपदा

13 जून राशिफल: निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की होगी इन राशियों के ऊपर कृपा, मिलेगी अपार संपदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 12, 2019 02:01 pm IST,  Updated : Jun 13, 2019 08:56 am IST

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। जिसके साथ ही एकादशी और यायीजयद योग लग रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 13 june 2019
Horoscope 13 june 2019

सिंह  राशि
आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। काम ज्यादा और लाभ कम, इस तरह की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। कारोबारी आज व्यावसायिक साझेदारी में अपनों से सलाह लेकर काम करेंगे, तो फायदा जरूर होगा। ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो जायेगा। कुल मिलाकर आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। मंदिर में चंदन का टुकड़ा दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

कन्या राशि
कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आपको किसी से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। कोई जरूरी काम आपका पूरा हो जायेगा। मंदिर में कुछ देर बैठकर समय बिताएं, आपका दिन ख़ुशी भरा रहेगा।  

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल