1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 13 जून राशिफल: निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की होगी इन राशियों के ऊपर कृपा, मिलेगी अपार संपदा

13 जून राशिफल: निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की होगी इन राशियों के ऊपर कृपा, मिलेगी अपार संपदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 12, 2019 02:01 pm IST,  Updated : Jun 13, 2019 08:56 am IST

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। जिसके साथ ही एकादशी और यायीजयद योग लग रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 13 june 2019
Horoscope 13 june 2019

मिथुन राशि
आज किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में आप सफल होंगे। आज का दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। आपके अच्छे अनुभव के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह ले सकते हैं। आज घर पर मेहमानों का आगमन होने की संभावना है। आपको रोजगार के अवसर मिलेंगे। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आप बच्चों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। विष्णु मंदिर में शंख चढ़ाएं, आपके काम बेहतर तरीके से पूरे होंगे।  

कर्क राशि
आज कामकाज निपटाने के लिए आपको कोई नया तरीका मिलेगा। आप इसमें सफल भी होंगे। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आयेगा। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आपके मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है। आज सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है। कुल मिलाकर आपका दिन मिला-जुला रहेगा।  अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल