1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 अप्रैल राशिफल: कल मनाई जाएगी बैसाखी, जानिए राशियों पर कैसा रहेगा असर

14 अप्रैल राशिफल: कल मनाई जाएगी बैसाखी, जानिए राशियों पर कैसा रहेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 13, 2019 06:25 pm IST,  Updated : Apr 13, 2019 06:25 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 09:36 तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जायेगी। नवरात्र के दौरान नवमी तिथि को किये जाने वाला हवन आज ही के दिन किया जायेगा और चैत्र नवरात्र भी आज ही के दिन पूर्ण होंगे।

तुला राशिफल
तुला राशिफल

तुला राशि वालों आज के दिन आपको अपने काम में बड़ी ही सतर्कता बरतनी होगी। बिजनेस में किसी भी तरह के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आपको बिना वजह नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी से जरूरी मीटिंग के लिये जा रहे हैं, तो आपको अपने पहनावे पर ध्यान देने की जरूरत है। कोई आपकी पीठ पीछे बुराई कर सकता है। अच्छी सेहत के लिये आपको रूटीन एक्ससाइज करनी चाहिए। साथ ही अपने खाने में विटामिन्स का ध्यान रखना चाहिए। आज के दिन आपको जौ का दान करना चाहिए, आप किसी भी तरह के नुकसान  से बचे रहेंगे। Purple, 9

 वृश्चिक राशि वालों आज आप अपने जीवनसाथी से बिजनेस की कोई बात शेयर कर सकते हैं। जीवनसाथी से काम को लेकर आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। केटरिंग का काम कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा रहेगा। बच्चे आज किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। घर पर खाली बैठे लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आपके परिवार में तनाव का माहौल ठीक होगा। कुछ दिनों से आंख की समस्या से परेशान चल रहे हैं, तो आज आपको काफी राहत मिलेगी। Black, 8

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल