1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 अप्रैल राशिफल: कल मनाई जाएगी बैसाखी, जानिए राशियों पर कैसा रहेगा असर

14 अप्रैल राशिफल: कल मनाई जाएगी बैसाखी, जानिए राशियों पर कैसा रहेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 13, 2019 06:25 pm IST,  Updated : Apr 13, 2019 06:25 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 09:36 तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जायेगी। नवरात्र के दौरान नवमी तिथि को किये जाने वाला हवन आज ही के दिन किया जायेगा और चैत्र नवरात्र भी आज ही के दिन पूर्ण होंगे।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर हो सकता है। आप किसी धार्मिक कार्य में रुचि ले सकते हैं। ऑफिस का कोई व्यक्ति आपके घर पर आ सकता है। उनके साथ आप कुछ अच्छी बातें शेयर कर सकते हैं। बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं। आप बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे। बूटिक का काम कर रही महिलाओं के लिये दिन अच्छा रहेगा। किसी कस्टमर से आपके पारिवारिक संबंध जुड़ सकते हैं। आज के दिन आपको घर पर छोटा-सा हवन कराना चाहिए, इससे आपका दिन बेहतर होगा। Yellow, 4 

 कर्क राशि वालों आपको अपनी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। आज आप किसी ऑपन मार्किट में शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्चा करना चाहिए। करियर को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। नये कोर्स में एडमिशन के लिये आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपको थोड़ा चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकता है। आपको समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए, इससे आपको डिहाइड्रेशन की परेशानी नहीं होगी। सूर्य देव को जल अर्पित करें, आपकी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी। Red, 6

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल