1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 अप्रैल राशिफल: कल मनाई जाएगी बैसाखी, जानिए राशियों पर कैसा रहेगा असर

14 अप्रैल राशिफल: कल मनाई जाएगी बैसाखी, जानिए राशियों पर कैसा रहेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 13, 2019 06:25 pm IST,  Updated : Apr 13, 2019 06:25 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 09:36 तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जायेगी। नवरात्र के दौरान नवमी तिथि को किये जाने वाला हवन आज ही के दिन किया जायेगा और चैत्र नवरात्र भी आज ही के दिन पूर्ण होंगे।

धनु राशिफल
धनु राशिफल

धनु राशि वालों आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आपको घर के बड़ों से पूरा सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक रूप से पिता आपकी मदद करेंगे। आज आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जा सकते हैं। परिवार में खुशहाली और तालमेल बना रहेगा। अगर आपकी संतान विवाह के लायक है, तो उनके लिये कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे। ऑफिस में अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे। शाम को आप परिवार के साथ किसी फंक्शन में जा सकते हैं। मन्दिर में मिट्टी का बर्तन दान करें, आपको सबका सपोर्ट मिलेगा। Green, 6

 मकर राशि वालों सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा, जबकि प्राइवेट काम करने वाले लोगों को कुछ परेशानी महसूस हो सकती है। आज आपको ऑफिस में एक्सट्रा काम करना पड़ सकता है। आप बच्चों को उचित समय नहीं दे पायेंगे। आपको कमर दर्द की समस्या हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिये दिन ठीक-ठाक रहेगा। पार्टनर आपका कुछ खर्चा करवा सकते हैं। करीबी लोगों की राय मानना आपके लिये फायदेमंद होगा। आज के दिन मन्दिर में पुष्प चढ़ाएं, आपकी परेशानी कम होगी। Brown, 5 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल