1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 जून राशिफल: सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों की चमकेगी किस्मत वही ये लोग रहें सतर्क

15 जून राशिफल: सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों की चमकेगी किस्मत वही ये लोग रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 14, 2019 02:16 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 02:16 pm IST

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही सूर्य की मिथुन संक्रांति है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

15 june horoscope
15 june horoscope

तुला राशि
आज अधिकारियों से अपने व्यवहार में सावधानी रखनी चाहिए | धन लाभ के नए सोर्स नजर आयेंगे | आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है | किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होने की संभावना है | उससे आपको भविष्य में बड़े फायदे होंगे | दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है | बहुत हद तक आप व्यस्त हो सकते हैं | फालतू विवाद भी सामने आने की उम्मीद है | आपको उनसे बचना चाहिए | सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी |

वृश्चिक राशि
आज पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा | आप कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा | बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है | पहले दी गई किसी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा | आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी | समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी | आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा | संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है | अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा |

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल