1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 जून राशिफल: सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों की चमकेगी किस्मत वही ये लोग रहें सतर्क

15 जून राशिफल: सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों की चमकेगी किस्मत वही ये लोग रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 14, 2019 02:16 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 02:16 pm IST

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही सूर्य की मिथुन संक्रांति है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

15 june horoscope
15 june horoscope

धनु राशि
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा | माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे | कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा | इससे मन में प्रसन्नता भी बनी रहेगी | आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी | कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा | किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी | बिजनेस पार्टनर के संग किए गए कामों से आपको फायदा होगा | इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा | मंदिर में गुड़ दान करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी |

मकर राशि
आज परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। बुक सैलर वालों के लिए दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा | राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवी बनेगी | इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा | पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूकने की संभावना है | आज आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं | जो युवा जॉब की तलाश में है, आज उनकी अच्छी जगह नौकरी लग सकती है | आपके बिजनेस में तरक्की होगी | माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी |

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल