1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 अगस्त राशिफल: शुक्रवार को लग रहे है कई खास नक्षत्र, वृष राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ

16 अगस्त राशिफल: शुक्रवार को लग रहे है कई खास नक्षत्र, वृष राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 15, 2019 08:13 pm IST,  Updated : Aug 16, 2019 06:15 am IST

16 august 2019 horoscope in hindi: सावन मास की तरह ही अति महत्वपूर्ण भादो का ये महीना क्यों इतना खास है और इस महीने में भगवान कृष्ण की कृपा हासिल करने के लिए आप क्या कुछ उपाय कर सकते हैं।

16 august 2019 Horoscope in hindi- India TV Hindi
16 august 2019 Horoscope in hindi

16 अगस्त को भाद्रपद मास की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। इसी दिन भाद्रपद महीने का आगाज़ होगा, जिसे भादो के नाम से भी जाना जाता है। इस बार भाद्रपद का महीना 16 अगस्त से शुरू होकर 14 सितंबर तक चलेगा। इसी दिन धनिष्ठा नक्षत्र है, जो शुक्रवार की सुबह 10 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू होगा। वहीं, शोभन योग भी है, जो दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। वहीं, रात 9 बजकर 28 मिनट से पंचक भी लग चुका है।

सावन मास की तरह ही अति महत्वपूर्ण भादो का ये महीना क्यों इतना खास है और इस महीने में भगवान कृष्ण की कृपा हासिल करने के लिए आप क्या कुछ उपाय कर सकते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

करियर में आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। ऑफिस में काम अच्छे से पूरा हो जायेगा। समझदारी से आप बड़ी से बड़ी समस्याएं भी आसानी से सुलझा लेंगे। जो लोग कई दिनों से विदेश जाने की सोच रहे थे, आज उनकी प्लानिंग पूरी हो सकती है। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ्य रहेंगे। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। घर से बाहर जाते समय दही खाकर निकलें, तरक्की के नये द्वार खुलेंगे। 

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3

वृष राशि

अचानक फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार में नए इनकम सोर्स भी मिल सकते हैं। कोई पार्टटाइम काम शुरू करना आपके लिये फायदेमंद हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। महिलायें आज बाहर खरीदारी करने जा रही हैं तो अपनी चीजों का थोड़ा ध्यान रखकर चलें। आप अपनी सेविंग्स के बारे में कुछ प्लान बना सकते हैं। साथ काम कर रहे लोग आपके काम से खुश होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी जरूरतमंद को खाना खिलाएं, दिन अच्छा रहेगा। 
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल