1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 अगस्त राशिफल: शुक्रवार को लग रहे है कई खास नक्षत्र, वृष राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ

16 अगस्त राशिफल: शुक्रवार को लग रहे है कई खास नक्षत्र, वृष राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 15, 2019 08:13 pm IST,  Updated : Aug 16, 2019 06:15 am IST

16 august 2019 horoscope in hindi: सावन मास की तरह ही अति महत्वपूर्ण भादो का ये महीना क्यों इतना खास है और इस महीने में भगवान कृष्ण की कृपा हासिल करने के लिए आप क्या कुछ उपाय कर सकते हैं।

मिथुन राशि

आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। न चाहते हुए भी आज किसी को उधार पैसा देना पड़ सकता है, जिससे खुद की आर्थिक स्थिति थोड़ी ढीली हो सकती है। परिवार में जरूरी काम को लेकर बेचैनी हो सकती है, लेकिन बड़ी बहन के सहयोग से काम पूरा हो जायेगा। कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। बेहतरी के लिये समय पर काम पूरा कर लें। अपने गुरु को कपड़े भेंट करें, आपकी परेशानी दूर होगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

कर्क राशि

दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ख़्याली पुलाव पकाने में वक़्त ज़ाया न करें। जरूरी कामों के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। मुनाफ़े के नज़रिए से आप म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान कीयात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा पर जाते समय जरूरी दवाईयां जरूर रख लें, माता को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। भगवान विष्णु के आगे हाथ जोड़कर घर से बाहर निकलें, चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी।  
शुभ रंग: आसमानी नीला
शुभ अंक: 7

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल