1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 मार्च राशिफल: सूर्य कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, कुछ ऐसा बीतेगा आज आपका दिन

17 मार्च राशिफल: सूर्य कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, कुछ ऐसा बीतेगा आज आपका दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 16, 2019 02:23 pm IST,  Updated : Mar 16, 2019 02:36 pm IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि, रविवार का दिन और बहुत ही शुभ पुष्य नक्षत्र है। रविवार के साथ पुष्य नक्षत्र मिलकर रवि-पुष्य योग बनाता है, जो कि तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिये और किसी तरह की जड़ी-बूटी ग्रहण करने के लिये बहुत ही अच्छा माना जाता है। साथ ही आपको बता दूं कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी के नाम से जाना जाता है।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

नई दिल्ली: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि, रविवार का दिन और बहुत ही शुभ पुष्य नक्षत्र है। रविवार के साथ पुष्य नक्षत्र मिलकर रवि-पुष्य योग बनाता है, जो कि तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिये और किसी तरह की जड़ी-बूटी ग्रहण करने के लिये बहुत ही अच्छा माना जाता है। साथ ही आपको बता दूं कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आज के दिन भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा का विशेष विधान है। कहते हैं आंवले का पेड़ इतना गुणकारी है कि उससे जुड़ी हर चीज़ व्यक्ति को लाभ पहुंचाने वाली है। अतः आज आमलकी एकादशी के दिन आप किस प्रकार लाभ पा सकते हैं और जिन्दगी के नये आयाम स्थापित कर सकते हैं

मेष राशि - आज आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा | आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिल सकता है | आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा | आपकी किसी पुराने मित्र

से मुलाकात होगी | आज आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं | इससे आपको फायदा भी जरूर होगा | रोजमर्रा के काम समय पर पूरे होंगे | नए व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं | आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होगा | ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी | मंदिर जाकर माथा टेकें, सभी काम में फायदा होगा |

वृष राशि - आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा | आय के नए स्रोत सामने आयेंगे | ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा | आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा | इससे आप दोनों के बीच नजदीकियां बढेंगी | शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा | आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी | खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे | आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे | आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा | धन-संपत्ति में वृद्धि होगी, रिश्ते मजबूत होंगे | 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल