1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 मई राशिफल: शुक्रवार के दिन मेष से वृश्चिक राशि के जातक रहें संभलकर, वहीं इन राशियों के जीवन में आएगी खुशहाली

17 मई राशिफल: शुक्रवार के दिन मेष से वृश्चिक राशि के जातक रहें संभलकर, वहीं इन राशियों के जीवन में आएगी खुशहाली

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 16, 2019 02:10 pm IST,  Updated : May 16, 2019 02:10 pm IST

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज श्री नृसिंह चतुर्दशी व्रत है। आज सुबह स्वाती नक्षत्र बन रहा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 17 may 2019- India TV Hindi
Horoscope 17 may 2019

धर्म डेस्क: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज श्री नृसिंह चतुर्दशी व्रत है। आज सुबह स्वाती नक्षत्र बन रहा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 मेष राशि
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है।  आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। आज आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। दैनिक कार्यों में आपको सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। लक्ष्मी जी को प्रणाम करें,  सफलता आपके कदम चूमेगी।

ये भी पढ़ें- 15 मई को सूर्य कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, 30 दिनों तक रहेगा इन राशियों पर असर

वृष राशि
आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। आज कुछ लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे।  किसी मित्र से आपकी मुलाकात होगी। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। मंदिर में घी की डिब्बी दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

ये भी पढ़ें-  सूर्य-बुध राशि में कर रहा है परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ वहीं मकर राशि वाले संभलकर रहें

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल