1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 फरवरी राशिफल: बन रहा है वज्र योग, इन राशियों को नौकरी, बिजनेस में मिलेगा अचानक लाभ

2 फरवरी राशिफल: बन रहा है वज्र योग, इन राशियों को नौकरी, बिजनेस में मिलेगा अचानक लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 01, 2019 06:53 pm IST,  Updated : Feb 01, 2019 06:53 pm IST

2 फरवरी राशिफल:  आज शनिवार होने के साथ-साथ पूर्वाषाढा नक्षत्र में वज्र योग बन रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से बिजनेस, नौकरी के लिए कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 2 fenuary 2019
Horoscope 2 fenuary 2019

मिथुन राशि
आज कुछ लोगों से आपको काम में समर्थन मिल सकता है। लोग आपकी मदद करने के लिए हर तरह से तैयार रहेंगे। ऑफिस के काम से संबंधित आपको कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपके लिये किसी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर भी आ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्तियों से
आपकी मुलाकात हो सकती है। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, सभी काम में आप सफल होंगे।

कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको किसी काम से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। दोस्तों के साथ आप अधिक समय बिता सकते हैं। आज कुछ ऐसे मामले सामने आ सकते हैं, जिनका समाधान निकलने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना ध्यान किसी दूसरे एक्ट्विटी में भी लगाएं। सेहत के प्रति भी आपको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। गौरी गणेश का आशीर्वाद लें, आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल