1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 फरवरी राशिफल: बन रहा है वज्र योग, इन राशियों को नौकरी, बिजनेस में मिलेगा अचानक लाभ

2 फरवरी राशिफल: बन रहा है वज्र योग, इन राशियों को नौकरी, बिजनेस में मिलेगा अचानक लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 01, 2019 06:53 pm IST,  Updated : Feb 01, 2019 06:53 pm IST

2 फरवरी राशिफल:  आज शनिवार होने के साथ-साथ पूर्वाषाढा नक्षत्र में वज्र योग बन रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से बिजनेस, नौकरी के लिए कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 2 fenuary 2019
Horoscope 2 fenuary 2019

सिंह राशि
आज स्टूडेंट्स को मेहनत के बावजूद भी कम परिणाम ही हासिल हो पायेंगे। आपको अपने काम पर पूरा फोकस रखना चाहिए। ऑफिस के किसी काम में आपको अधिक समय लग सकता है। कारोबार में आपको धन लाभ हो सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन किसी भी जरुरी काम में आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपकी सभी परेशानियों का हल होगा।

कन्या राशि
आज आपको सभी लोगों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अपने विचार दूसरों के सामने जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों से सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। कुछ जरूरी चीजें आज आपको फायदे दिला सकती हैं। कारोबारियों को किसी बड़ी मीटिंग के लिये जाना पड़ सकता है। आपकी मीटिंग सफल रहेगी। इसके अलावा स्टूडेंट्स को
सीनियर्स से पूरी मदद मिलेगी। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव बना रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। गायत्री मंत्र का जप करें, आपके विचारों से लोग सहमत होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल