1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 फरवरी राशिफल: बन रहा है वज्र योग, इन राशियों को नौकरी, बिजनेस में मिलेगा अचानक लाभ

2 फरवरी राशिफल: बन रहा है वज्र योग, इन राशियों को नौकरी, बिजनेस में मिलेगा अचानक लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 01, 2019 06:53 pm IST,  Updated : Feb 01, 2019 06:53 pm IST

2 फरवरी राशिफल:  आज शनिवार होने के साथ-साथ पूर्वाषाढा नक्षत्र में वज्र योग बन रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से बिजनेस, नौकरी के लिए कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 2 fenuary 2019
Horoscope 2 fenuary 2019

धनु राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिये फायदेमंद भी हो सकती है। व्यापार में अचानक से आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। आपको सबका भरपूर सहयोग मिलेगा। चिड़ियों को दाना खिलाएं, व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि
आज दिनभर व्यस्तता बनी रह सकती है। कोई रिश्तेदार आपके विचारों का विरोध कर सकता है। नये कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आप कुछ नया सीखने काविचार बना सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है| किसी को उधार पैसा देने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है, इसलिए पैसों के मामलों में आपको सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए। काम का बोझ कुछ कम हो सकता है, इससे आप बेहतर महसूस करेंगे। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपकी स्थिति बेहतर रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल