1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 फरवरी राशिफल: बन रहा है वज्र योग, इन राशियों को नौकरी, बिजनेस में मिलेगा अचानक लाभ

2 फरवरी राशिफल: बन रहा है वज्र योग, इन राशियों को नौकरी, बिजनेस में मिलेगा अचानक लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 01, 2019 06:53 pm IST,  Updated : Feb 01, 2019 06:53 pm IST

2 फरवरी राशिफल:  आज शनिवार होने के साथ-साथ पूर्वाषाढा नक्षत्र में वज्र योग बन रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से बिजनेस, नौकरी के लिए कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 2 fenuary 2019
Horoscope 2 fenuary 2019

कुंभ राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह काम आज पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनासकते हैं। लवमेट के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारियों से आपको मदद मिलेगी। आप व्यापार में किसी से साझेदारी कर सकते हैं। परिवार वालों का हंसी-मजाक घर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। गौ माता के चरण स्पर्श करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मीन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आप पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल हो सकते हैं। शाम को बच्चों के साथ गुड टाईम स्पेंड करेंगे। कई दिनों से रूके हुए काम में आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। इसके अलावा लवमेट के लिए भी आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। आप एकाग्रता से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। विष्णु जी को पीले फूल अर्पित करें, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल