1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 फरवरी राशिफल: बन रहा है वज्र योग, इन राशियों को नौकरी, बिजनेस में मिलेगा अचानक लाभ

2 फरवरी राशिफल: बन रहा है वज्र योग, इन राशियों को नौकरी, बिजनेस में मिलेगा अचानक लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 01, 2019 06:53 pm IST,  Updated : Feb 01, 2019 06:53 pm IST

2 फरवरी राशिफल:  आज शनिवार होने के साथ-साथ पूर्वाषाढा नक्षत्र में वज्र योग बन रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से बिजनेस, नौकरी के लिए कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 2 fenuary 2019
Horoscope 2 fenuary 2019

तुला राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर शक की स्थिति बन सकती है। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है। आप उनके साथ लंच का आनंद ले सकते हैं। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं किसी सहकर्मी की मदद से पूरी हो सकती हैं। आपको भी जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करते रहनी चाहिए। सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिये बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है। ऑफिस के कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपके कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा अचानक से बहुत हद तक बढ़ जायेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलती रहेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जरूरतमंद को गर्म कपड़े भेंट करें, आपके जरूरी काम पूरे होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल