1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 21 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशियों के लोगों को किसी वजह से हो सकता है तनाव, मंदिर में चढ़ाएं इत्र

21 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशियों के लोगों को किसी वजह से हो सकता है तनाव, मंदिर में चढ़ाएं इत्र

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 20, 2018 06:55 pm IST,  Updated : Aug 20, 2018 06:57 pm IST

आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है। इसके साथ ही आज सूर्य माघा नक्षत्र के साथ कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसका असर कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ राशियों पर बुरा होगा। सूर्यदेव ने सुबह 06:51 पर कर्क से सिंह राशि में प्रवेश किया है और 19 सितम्बर की सुबह 06:47 तक, लगभग 30 दिनों के दौरान सूर्यदेव सिंह राशि में ही रहेंगे।

राशिफल
राशिफल

मिथुन राशि - आज किस्मत आपके साथ रहेगी।आज भाई-बहन का पूरा सहयोग मिलेगा। आज पैसों से संबंधित कुछ मामलों में तनाव कम होगा| आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं।इस राशि के विवाहितों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ जिंदगी का बेहतरीन अनुभव मिल सकता है। मंदिर में इत्र चढ़ाएं, आपके परिवार में सुख-सौभाग्य बना रहेगा।

कर्क राशि - आज आपका दिन बिजी रहने वाला है।आज दिनभर काम करने के बाद भी कुछ काम बाकी रह सकते हैं।आज किसी सहकर्मी से अनबन हो सकती है। परिवार में मिली जिम्मेदारी से तनाव बढ़ सकता है। करियर में आगे बढ़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपके कामकाज में कोई दखल दे सकता है, जिससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है | मां लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाएं, आपके धन में वृद्धि होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल