1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 सितंबर राशिफल: मिथुन राशि वालें हो जाए सतर्क क्योंकि आपका अपना दे सकता है धोखा, जानिए बाकी राशियों का हाल

22 सितंबर राशिफल: मिथुन राशि वालें हो जाए सतर्क क्योंकि आपका अपना दे सकता है धोखा, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 21, 2019 05:17 pm IST,  Updated : Sep 22, 2019 12:53 pm IST

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है । आज कालाष्टमी है और आज जीवित्पुत्रिका व्रत भी है। आज अष्टमी तिथि यानि आठवें दिन का श्राद्ध है ।अष्टमी तिथि 21 सितम्बर शाम 08:22 मिनट से शुरू होकर 22 सितम्बर की शाम 07:50 मिनट तक रहेगी ।

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा ।काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है| बिजनेस में नई परियोजना से आपको फायदा हो सकता है ।माता-पिता की सेहत में सुधार होगा । ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए ।दफ्तर में स्थितियां आपके विपरित हो सकती है। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर संबध बनाये रखने की कोशिश करनी चाहिए। कोई दोस्त आपकी काम में मदद कर सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे ।

कन्या राशि - आज आपका दिन उत्तम रहेगा ।कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी ।आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे ।जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे, इससे आपके संबंधों की मजबूती बरकरार रहेगी ।आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी ।माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे ।आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा ।शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपके साथ खड़े रहेंगे ।व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी ।शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल