1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 सितंबर राशिफल: मिथुन राशि वालें हो जाए सतर्क क्योंकि आपका अपना दे सकता है धोखा, जानिए बाकी राशियों का हाल

22 सितंबर राशिफल: मिथुन राशि वालें हो जाए सतर्क क्योंकि आपका अपना दे सकता है धोखा, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 21, 2019 05:17 pm IST,  Updated : Sep 22, 2019 12:53 pm IST

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है । आज कालाष्टमी है और आज जीवित्पुत्रिका व्रत भी है। आज अष्टमी तिथि यानि आठवें दिन का श्राद्ध है ।अष्टमी तिथि 21 सितम्बर शाम 08:22 मिनट से शुरू होकर 22 सितम्बर की शाम 07:50 मिनट तक रहेगी ।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि - आज बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है ।किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए ।इससे लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको पहले वर्क प्लान तैयार करना चाहिए। इससे आपको काम में फायदा मिलेगा। सेहत के मामले में आप खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं ।आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है ।अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा ।

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा ।खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब होंगे । किसी जरुरी काम में आज आपको सफलता मिल सकती है ।इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा ।ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं ।लवमेट के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे ।साथ में बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं ।मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं, रिश्ते बेहतर होंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल