1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 23 सितंबर राशिफल: कुंभ राशि वाले जातक संभल कर रहें नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने, जानिए बाकी राशियों का हाल

23 सितंबर राशिफल: कुंभ राशि वाले जातक संभल कर रहें नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 22, 2019 07:33 pm IST,  Updated : Sep 23, 2019 09:54 am IST

आपकी राशि का भविष्य बताने के लिए आज आश्विन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज नवमी तिथि यानि नौवें दिन का श्राद्ध किया जायेगा ।नवमी तिथि 22 सितम्बर की शाम 07 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर आज शाम 06 बजकर 37 मिनट तक रहेगी ।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज आपको अपनी योजनाओं में बदलाव करने पड़ सकते हैं ।कोर्ट-कचहरी का कोई मामला आज आपके पक्ष में रहेगा ।नौकरीपेशा लोगों को कम मेहनत में ज्यादा फायदा होगा ।कई मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे ।आप जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे ।आपका रिश्ता मजबूत होगा ।आज आप कुछ संवेदनशील और भावुक भी हो सकते हैं ।दोस्तों का सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी ।शाम तक परिवार वालों के साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे ।मंदिर में नारियल दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे ।

कर्क राशि - आज आपका जरूरी काम आलस्य से अधूरा रह सकता है ।कुछ मामलों में आप कन्फ्यूज भी हो सकते हैं ।केमेस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहने वाला है ।सफलता लिए आपको मेहनत जारी रखनी होगी। बिजनेस में बनता हुआ काम आज रूकने की संभावना है ।घर का माहौल आज कुछ अलग-सा रहेगा ।सबके साथ संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। इस राशि की महिलाएँ किसी क्रिएटिव काम में अपना ध्यान केन्द्रित करेगी ।सुबह धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल