1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशि के जातक के रूके हुए काम आज हो सकते हैं पूरे, शिव चालीसा का करें पाठ

24 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशि के जातक के रूके हुए काम आज हो सकते हैं पूरे, शिव चालीसा का करें पाठ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 23, 2018 02:35 pm IST,  Updated : Nov 23, 2018 02:42 pm IST

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है, लेकिन प्रतिपदा तिथि आज सुबह 09:09 तक ही रहेगी। उसके बाद द्वितीया तिथि लग जायेगी। आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीया को अशून्य शयन द्वितीया व्रत किया जायेगा ।

horoscope 2018
horoscope 2018

मिथुन राशि - आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा । व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है । धन लाभ के योग बन रहे हैं । परिश्रम का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा । वैवाहिक समस्याओं का समाधान हो सकता है । जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं । समाज में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी । आज मन प्रसन्न रहेगा । बंदर को गुड़ खिलाएं , आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी ।

कर्क राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा । परिवार में आज किसी सदस्य से थोड़ा विवाद हो सकता है । आज बेवजह किसी बात में दखल देने से बचें । इस राशि के
स्टूडेंट्स को आज परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं । आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं । व्यापार मध्यम स्तर पर रहेगा । जाने अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है । गाय को चारा खिलाएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल