1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशि के जातक के रूके हुए काम आज हो सकते हैं पूरे, शिव चालीसा का करें पाठ

24 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशि के जातक के रूके हुए काम आज हो सकते हैं पूरे, शिव चालीसा का करें पाठ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 23, 2018 02:35 pm IST,  Updated : Nov 23, 2018 02:42 pm IST

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है, लेकिन प्रतिपदा तिथि आज सुबह 09:09 तक ही रहेगी। उसके बाद द्वितीया तिथि लग जायेगी। आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीया को अशून्य शयन द्वितीया व्रत किया जायेगा ।

rashifal 2018
rashifal 2018

धनु राशि - आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । आज आपका अधिकतर समय बच्चों के साथ व्यतीत होगा । आज आप सकारात्मक रहेंगे और आपके मन में कई उम्मीदे भी बनी रहेंगी । आप कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं । आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। काम की पहले से योजना बनाना ज्यादा कारगर साबित होगा । करियर को लेकर लाभ मिलने वाला है । 'ॐ' शब्द का 11 बार उच्चारण करें, जीवन में तरक्की होगी ।
 
मकर राशि- आज कोई नया काम शुरू करने से बचें । इस राशि के छात्रों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपके जरूरी कामों में रूकावट आ सकती है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों को आज थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है । आप अपने विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति बहुत अच्छी तरह कर सकेंगे । मेहनत से किए गए कामों में सफलता मिलेगी। माँ दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल