1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशि के जातक के रूके हुए काम आज हो सकते हैं पूरे, शिव चालीसा का करें पाठ

24 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशि के जातक के रूके हुए काम आज हो सकते हैं पूरे, शिव चालीसा का करें पाठ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 23, 2018 02:35 pm IST,  Updated : Nov 23, 2018 02:42 pm IST

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है, लेकिन प्रतिपदा तिथि आज सुबह 09:09 तक ही रहेगी। उसके बाद द्वितीया तिथि लग जायेगी। आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीया को अशून्य शयन द्वितीया व्रत किया जायेगा ।

horoscope 2018
horoscope 2018

तुला राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपकी कुछ चिंताएं आपके लिए रूकावटें बन सकती है। अनियमित दिनचर्या के कारण थकान हो सकती है । अपने किसी जरूरी काम को न टालें । बेहतर होगा समय से काम पूरा कर लें।आज दुपहिया वाहन का प्रयोग करने से बचें। आपके जीवनसाथी के कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी
का कारण बन सकती है । माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपका दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि - आज मित्रों के सहयोग से रूके हुए काम पूरे होंगे । घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकते हैं । शाम तक घर में किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं ।
पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है । आपको बिजनेस में मुनाफा होगा । कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। दूसरों के साथ खुशी बांटने से आपको अच्छा
फील होगा । गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपके रूके हुए काम पूरे होंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल