1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशि के जातक के रूके हुए काम आज हो सकते हैं पूरे, शिव चालीसा का करें पाठ

24 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशि के जातक के रूके हुए काम आज हो सकते हैं पूरे, शिव चालीसा का करें पाठ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 23, 2018 02:35 pm IST,  Updated : Nov 23, 2018 02:42 pm IST

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है, लेकिन प्रतिपदा तिथि आज सुबह 09:09 तक ही रहेगी। उसके बाद द्वितीया तिथि लग जायेगी। आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीया को अशून्य शयन द्वितीया व्रत किया जायेगा ।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

सिंह राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । आज कोई बड़ा कदम उठाने से बचें।आपको कोई फैसला लेने में समस्या महसूस हो सकती है । आज कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है । संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना है । पढ़ाई के प्रति उनकी गंभीरता बढ़ेगी । निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। किसी दोस्त की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। गणेश जी की आरती करें, आप काम के प्रति चिंता मुक्त रहेंगे।

कन्या राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा । आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे । सफलता जरूर हासिल होगी । आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा । आप स्वस्थ महसूस करेंगे । धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।  परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी । किसी से उपहार मिल सकता है । घरेलू
काम को निपटाने में सफल रहेंगे ।सही योजना के तहत करियर में बदलाव ला सकते हैं ।गाय को रोटी खिलाएं, आपके सभी काम बनेंगे । Red, 4

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल