1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 25 जून राशिफल: इन राशियों को उठाना पड़ सकता है कोई परिवारिक बोझ, वहीं इन्हें मिलेगा खोया हुआ प्यार

25 जून राशिफल: इन राशियों को उठाना पड़ सकता है कोई परिवारिक बोझ, वहीं इन्हें मिलेगा खोया हुआ प्यार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 24, 2019 02:45 pm IST,  Updated : Jun 25, 2019 09:02 am IST

सर्वार्थ सिद्धि योग यानि कि सारे काम बनाने वाला योग पूरे दिन और पूरी रात रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका

Horoscope 25 june 2019
Horoscope 25 june 2019

सिंह राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है । आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले हैं, जिसके बारे में आज आपको जीवनसाथी से अपने मिशन और लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट रूप से बता देना सही रहेगा । आज दिन का अंतिम हिस्सा किसी रचनात्मक कार्यों में लगा सकते हैं । इस राशि के छात्रों को आज किसी अच्छे कॉलेज में एडमीशन मिल जाएगा । अगर किसी फ्रैंड से अनबन चल रही है, तो आप उससे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते है। कुछ पुरानी यादें ताज़ा होंगी । जीवनसाथी के साथ आज अधिक समय बिताने की कोशिश करें । ब्राह्मण को वस्र दान में दें, सारे दुख दूर होंगे ।

कन्या राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है । आज कोई बढ़िया अवसर आपके कार्य क्षेत्र में आएगा जिसको चुनने में थोड़ी भी देर न करें। अत्यधिक विलंब से आप धन लाभ के अवसर को गवां सकते हैं । आज ऐसे लोगों के साथ जुड़ें जो भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद करें । आज विरोधी आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए तैयार बैठें रहेंगे । जीवनसाथी के साथ किसी बात पर चल रही खटास आज खत्म हो जाएगी । लेकिन पहला कदम आपको ही उठाना पड़ेगा। सफलता के लिए मेहनत जारी रखें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल