1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 25 जून राशिफल: इन राशियों को उठाना पड़ सकता है कोई परिवारिक बोझ, वहीं इन्हें मिलेगा खोया हुआ प्यार

25 जून राशिफल: इन राशियों को उठाना पड़ सकता है कोई परिवारिक बोझ, वहीं इन्हें मिलेगा खोया हुआ प्यार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 24, 2019 02:45 pm IST,  Updated : Jun 25, 2019 09:02 am IST

सर्वार्थ सिद्धि योग यानि कि सारे काम बनाने वाला योग पूरे दिन और पूरी रात रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका

Horoscope 25 june 2019
Horoscope 25 june 2019

तुला राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है । किसी समारोह में आज खुद को अकेला महसूस करेंगे । इससे निजात पाने के लिए सकारात्मक सोच का सहारा लें और लोगों से बेझिझक बात करें । जो आपको अकेलेपन से दूर रखने में मदद करेगा । आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचें । दोस्तों की मदद से आर्थिक समस्यायें हल हो जाएंगी। आज आप जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने के बजाय उन्हें विनम्रता से समझाएं । व्यापार में धीमी प्रगति आपको हल्का सा मानसिक तनाव दे सकती है। माता-पिता का आर्शीवाद लेने से सभी दिक्कतें दूर हो जायेंगी । सेहत आज ठीक-ठाक बनी रहेगी ।

वृश्चिक राशि
आज आपका आर्थिक पक्ष उत्तम रहने वाला है । आज कोई खास कोई अच्छी खबर सुना सकता है।इस राशि के जो लोग बेरोज़गार हैं उन्हें आज रोज़गार का सुनहरा अवसर मिलेगा । स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए बाहर की चीज़ों को खाने से बचें । पत्तेदार सब्जियां खाने से आपको जरूर फायदा होगा । छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है । पढ़ाई में मन लगेगा साथ ही अगर किसी इंटरव्यू में जा रहें है, तो हल्के आसमानी रंग की शर्ट पहनकर जाए । सफलता आपके कदम चूमेगी । लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है ।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल