1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 27 जुलाई राशिफल: शनिवार को एक साथ बन रहे हैं कई शुभ योग, इन राशियों की किस्मत होगी बुलंदी पर

27 जुलाई राशिफल: शनिवार को एक साथ बन रहे हैं कई शुभ योग, इन राशियों की किस्मत होगी बुलंदी पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 26, 2019 05:01 pm IST,  Updated : Jul 27, 2019 10:29 am IST

श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही कई शुभ योग लग रहे है। जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में अच्छा पड़ेगा। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 27 july 2019
Horoscope 27 july 2019

मिथुन राशि
आज आपको अपने जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। वो आपकी बातों को पूरी तरजीह देंगे। आपके चेहरे पर खुशी बनी रहेगी। आज आप अपने हर
काम को शांतिपूर्वक करेंगे। जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आप होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे हैं, तो आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको बहुत कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आप धीरे-धीरे करके अपने सारे काम निपटाते जायेंगे। आपको कुछ नयी जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। आज के दिन छोटे बच्चों को कुछ मीठा खाने के लिये दें, आपकी खुशी बनी रहेगी।

कर्क राशि
आज आपको धैर्य से अपना काम करने की जरूरत है। किसी तरह की कागजी कार्रवाही में आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिये फायदेमंद हो सकता है। आज आप बहुत ही बिजी रहने वाले हैं। आप खुद को थोड़ा तनाव में महसूस कर सकते हैं। आपको सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। आपको किसी से भी जोर से बात नहीं करनी चाहिए। आपको उधार के लेन-देन से भी बचना चाहिए। साथ ही किसी कार्य में अधिक खर्च करने से बचना चाहिए। आपको मन्दिर में गुड़ का दान करना चाहिए, आपके सारे काम धैर्यपूर्वक पूरे होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियो के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल