1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 27 जुलाई राशिफल: शनिवार को एक साथ बन रहे हैं कई शुभ योग, इन राशियों की किस्मत होगी बुलंदी पर

27 जुलाई राशिफल: शनिवार को एक साथ बन रहे हैं कई शुभ योग, इन राशियों की किस्मत होगी बुलंदी पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 26, 2019 05:01 pm IST,  Updated : Jul 27, 2019 10:29 am IST

श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही कई शुभ योग लग रहे है। जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में अच्छा पड़ेगा। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 27 july 2019
Horoscope 27 july 2019

धनु राशि
आपको जीवनसाथी से प्यार और सहयोग, दोनों मिलेगा। अगर छात्र कोई फॉर्म भरना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में आपको अपने गुरु का पूरा साथ मिलेगा। आपको आर्थिक रूप से आगे बढ़ने के नये मौके मिल सकते हैं। किस्मत आपके साथ रहेगी। जो लोग खान-पान के काम से जुड़े हैं, उनके लिये दिन बेहतर रहेगा। आपके काम की हर जगह तारीफ होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। रुटीन एक्सरसाइज आपको फिट रखने में मदद करेगी। ऑफिस में आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा। आपको अपने ईष्टदेव को प्रणाम करना चाहिए, आगे बढ़ने के नये मौके मिलते रहेंगे।

मकर राशि
आज आपको अपनी जीवनशैली पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही खाने के मामले में ज्यादा उत्तेजित होने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत में कुछ गड़बड़ हो सकती है। बिजनेस में कोई फैसला लेने में आपको परेशानी महसूस हो सकती है। कोई दोस्त आपकी मदद कर सकता है। परिवार में स्थिति ठीक रहेगी। पहले से चल रहा कोई विवाद दूर होगा। बच्चों को अपने एग्जाम पर ध्यान देने की जरूरत है। टीचरों से भी सहयोग बनाये रखें। पक्षियों को दाना डालें, आपकी सेहत ठीक रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियो के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल