1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 27 जुलाई राशिफल: शनिवार को एक साथ बन रहे हैं कई शुभ योग, इन राशियों की किस्मत होगी बुलंदी पर

27 जुलाई राशिफल: शनिवार को एक साथ बन रहे हैं कई शुभ योग, इन राशियों की किस्मत होगी बुलंदी पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 26, 2019 05:01 pm IST,  Updated : Jul 27, 2019 10:29 am IST

श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही कई शुभ योग लग रहे है। जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में अच्छा पड़ेगा। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 27 july 2019
Horoscope 27 july 2019

कुंभ राशि
ऑफिस में आपके प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं । आप परिवार वालों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में जा सकते हैं । आपको वहां सबसे मिलकर अच्छा लगेगा। कोई रिश्तेदार आपकी शादी की बात भी छेड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लोग किसी मीटिंग के लिये जा सकते हैं। पैसों के मामले में स्थिति हर तरह से आपके पक्ष में रहेगी। नौकरी में आपको किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों की सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मीन राशि
आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। करियर में कुछ बदलाव आ सकते हैं। ये बदलाव आपको जीवन में पॉजिटिव फील करा सकते हैं। आप कुछ चीज़ों को नये सिरे से शुरू करने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन राहत देने वाला रहेगा। आप मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आप किसी से किया गया वायदा भी पूरा कर सकते हैं। घर से बाहर जाते समय अपना दायां पैर पहले बाहर निकालें, दिन अच्छा गुजरेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल