1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 27 जुलाई राशिफल: शनिवार को एक साथ बन रहे हैं कई शुभ योग, इन राशियों की किस्मत होगी बुलंदी पर

27 जुलाई राशिफल: शनिवार को एक साथ बन रहे हैं कई शुभ योग, इन राशियों की किस्मत होगी बुलंदी पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 26, 2019 05:01 pm IST,  Updated : Jul 27, 2019 10:29 am IST

श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही कई शुभ योग लग रहे है। जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में अच्छा पड़ेगा। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 27 july 2019
Horoscope 27 july 2019

तुला राशि
आज आपको अपने किसी काम को पूरा करने के लिये बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपका कोई जरूरी काम पूरा होने में समय लग सकता है। किसी की मदद
के लिये आपको अपना काम बीच में ही छोड़ना पड़ सकता है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद पाने के लिये आपको खुद से कोशिशें करनी पड़ेंगी। आज जल्दबाजी में किसी तरह का निर्णय ना लें। इससे आपके साथ ही आपके परिवार को भी परेशानी हो सकती है। सेहत के मामले में आपको अपने हाथ-पैरों का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। किसी जरूरतमंद को भोजन खिलाएं, आपका काम समय पर पूरा होगा।

वृश्चिक राशि
आज छोटे बच्चों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आप पेरेंट्स के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए। उचित दिशा में थोड़ी मेहनत भी आपको सफलता दिला सकती है। आपका सामाजिक जीवन आज अच्छा रहेगा। आपको किसी बड़े व्यक्ति से मिलने का मौका भी मिल सकता है। आपको कारोबार में लाभ मिल सकता है। जो लोग भूमि के काम से जुड़े हैं, उनके लिये दिन ठीक रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें, आपको काम में सफलता मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियो के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल