1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 29 अक्टूबर राशिफल: बन रहा है गण्ड योग, इन 5 राशियों के चमकेंगे सितारे

29 अक्टूबर राशिफल: बन रहा है गण्ड योग, इन 5 राशियों के चमकेंगे सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 28, 2018 06:57 pm IST,  Updated : Oct 28, 2018 07:32 pm IST

सोमवार होने के साथ आद्रा नक्षत्र में शिव योग लग रहा है। जो कि शाम 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इस शुभ योग में कोई भी काम करने से आपको उस काम में सफलता मिलेगी। बिजनेस, स्वास्थ्य, परीक्षा, इंटरव्यू, नौकरी आदि में लाभ मिलने के असार है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 29 october 2018
Horoscope 29 october 2018

मिथुन राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज माता-पिता से पूरा सहयोग मिलेगा। उनकी कोई सलाह आपके काम आ सकती है। आर्थिक रूप से फायदा हो सकता है। कोई नया प्रेम-प्रसंग शुरू हो सकता है। अधूरे पड़े निजी काम निपट सकते हैं। नई योजनाओं से फायदा हो सकता है। देवी मां को मिठाई का भोग लगाएं, आपके सारे काम बनेंगे।

कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपने काम में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी मित्र की मदद लेनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखने की जरूरत है। जंक फूड एवॉएड करें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा,  डिनर का प्लान बन सकता है।  शिवलिंग पर गंगाजल मिला हुआ जल चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल