1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 29 अक्टूबर राशिफल: बन रहा है गण्ड योग, इन 5 राशियों के चमकेंगे सितारे

29 अक्टूबर राशिफल: बन रहा है गण्ड योग, इन 5 राशियों के चमकेंगे सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 28, 2018 06:57 pm IST,  Updated : Oct 28, 2018 07:32 pm IST

सोमवार होने के साथ आद्रा नक्षत्र में शिव योग लग रहा है। जो कि शाम 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इस शुभ योग में कोई भी काम करने से आपको उस काम में सफलता मिलेगी। बिजनेस, स्वास्थ्य, परीक्षा, इंटरव्यू, नौकरी आदि में लाभ मिलने के असार है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 29 october 2018
Horoscope 29 october 2018

तुला राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। अपने जीवनसाथी की सेहत का भी ख्याल रखने की जरूरत है। पिता से सहयोग मिलता रहेगा। आज कोई जरूरी बात उनसे शेयर कर सकते हैं। कुछ दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोग थोड़ा संभल कर काम करेंगे, तो बेहतर रहेगा।  माँ दुर्गा को इलायची अर्पित करें, आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपको धैर्य बनाकर रखने की आवश्यकता है। धैर्य से आज आपके सारे काम बनते नजर आयेंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर बनी रहेगी। जीवनसाथी से अपने कामों में सहयोग मिल सकता है। आज बच्चों की खुशी को देखकर खुद भी खुश होंगे। आज खुद के लिए समय निकालने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं। मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी रखें, आपकी सफलता निश्चित है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल