1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 29 अक्टूबर राशिफल: बन रहा है गण्ड योग, इन 5 राशियों के चमकेंगे सितारे

29 अक्टूबर राशिफल: बन रहा है गण्ड योग, इन 5 राशियों के चमकेंगे सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 28, 2018 06:57 pm IST,  Updated : Oct 28, 2018 07:32 pm IST

सोमवार होने के साथ आद्रा नक्षत्र में शिव योग लग रहा है। जो कि शाम 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इस शुभ योग में कोई भी काम करने से आपको उस काम में सफलता मिलेगी। बिजनेस, स्वास्थ्य, परीक्षा, इंटरव्यू, नौकरी आदि में लाभ मिलने के असार है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 29 october 2018
Horoscope 29 october 2018

कुंभ राशि
आपका दिन उत्तम रहेगा। आज जीवनसाथी और बच्चों को पूरा-पूरा समय देंगे, आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे और अपने काम को बेहतर ढ़ंग से कर पायेंगे। सहयोगी भी आपका काम पूरा कराने में आपकी मदद करेंगे।  मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं, फिजूलखर्ची एवॉएड करें। सरस्वती जी को पीले फूल चढ़ाएं, आपके जीवन में ताजगी बनी रहेगी।

मीन राशि
आज आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। आपके फैसले आज आपकी तरक्की में अहम भूमिका निभाएंगे। किसी अनुभवी की सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। एक्स्ट्रा इनकम के लिए कोई नया आइडिया आपको मिल सकता है। रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज करियर में बदलाव करने पर विचार करेंगे। शिव चालीसा का पाठ करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल