1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 29 अक्टूबर राशिफल: बन रहा है गण्ड योग, इन 5 राशियों के चमकेंगे सितारे

29 अक्टूबर राशिफल: बन रहा है गण्ड योग, इन 5 राशियों के चमकेंगे सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 28, 2018 06:57 pm IST,  Updated : Oct 28, 2018 07:32 pm IST

सोमवार होने के साथ आद्रा नक्षत्र में शिव योग लग रहा है। जो कि शाम 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इस शुभ योग में कोई भी काम करने से आपको उस काम में सफलता मिलेगी। बिजनेस, स्वास्थ्य, परीक्षा, इंटरव्यू, नौकरी आदि में लाभ मिलने के असार है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 29 october 2018
Horoscope 29 october 2018

सिंह राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कोई पुरानी बात आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। परिवार से जुड़ी कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं, धैर्य और संयम से काम लें।  रिश्तेदारों के साथ भी कुछ अनबन हो सकती है। कुछ लोग आज आपकी बात सुनने-समझने के लिए तैयार नहीं रहेंगे। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। आज विवादों से दूर रहना बेहतर होगा। ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। आज बातचीत करने की आपकी कला से रूके हुए काम बनेंगे| सीधी बात कहना आपके लिए बेहतर रहेगा। नए कामकाज की प्लानिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है, जिसे आप बहुत गंभीरता से लेंगे। आसपास के लोग आपकी तारीफ भी करेंगे। मंदिर में इत्र दान करें, आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल