1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 30 अप्रैल राशिफल: मंगलवार का दिन इन राशियों के जीवन में आ सकता है संकट, करें विष्णु जी की पूजा तो होगा शुभ

30 अप्रैल राशिफल: मंगलवार का दिन इन राशियों के जीवन में आ सकता है संकट, करें विष्णु जी की पूजा तो होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 29, 2019 06:47 pm IST,  Updated : Apr 29, 2019 06:47 pm IST

30 अप्रैल राशिफल: आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने का विधान है। कहते हैं इस व्रत को करने से व्यक्ति को हर संकट से छुटकारा मिलता है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। 

30 april horoscope
30 april horoscope

मिथुन राशि
आज पूरे दिन आप नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। हर काम को पूरा करने में आज कम से कम समय लगेगा। इस राशि के बायोलॉजी टीचर्स के लिए आज का दिन अवॉर्ड और सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आपके प्रिय छात्र आपका सहयोग करेंगे। बिजनेस में नए लोगों से मिलने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। सरकारी नौकरी वाले लोगों को अपने सहकर्मियों से पूर्ण योगदान प्राप्त होगा। हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपके काम समय से पूरे होंगे।

ये भी पढ़ें- रात को तकिए के नीचे तुलसी के चार पत्ते रखकर सो जाएं, धन और नौकरी से जुड़ी दिक्कतें होंगी दूर

कर्क राशि
आज कार्यक्षेत्र में किसी दोस्त से वाद-विवाद होने की संभावना है। आपको बोलते समय अपने शब्दों पर कंट्रोल रखना चाहिए। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। परफोर्मेंस के लिए आपको कोई बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी बड़े प्रोफेसर का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। मंदिर में मसूर की दाल दान करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल