1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 30 अप्रैल राशिफल: मंगलवार का दिन इन राशियों के जीवन में आ सकता है संकट, करें विष्णु जी की पूजा तो होगा शुभ

30 अप्रैल राशिफल: मंगलवार का दिन इन राशियों के जीवन में आ सकता है संकट, करें विष्णु जी की पूजा तो होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 29, 2019 06:47 pm IST,  Updated : Apr 29, 2019 06:47 pm IST

30 अप्रैल राशिफल: आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने का विधान है। कहते हैं इस व्रत को करने से व्यक्ति को हर संकट से छुटकारा मिलता है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। 

30 april horoscope
30 april horoscope

तुला राशि
आज ऑफिस में आपसे कुछ लोग मदद मांग सकते हैं। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, वो आसानी से पूरा हो जायेगा। आज किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से आपको बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय किसी बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं। अगर आप कुछ दिनों से अपनी आँख संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। हनुमान जी को बूंदी के लड्डू चढ़ाएं, सभी मुश्किलों का हल निकलेगा।  

वृश्चिक राशि
आज समाज से जुड़े किसी संगठन की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आज आसानी से पूरा हो जायेगा। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलने की पूरी उम्मीद है। कामकाजी महिलाओं के लिए दिन बेहतर रहेगा। आपको घरवालों से पूरी तरह से सहायता मिलेगी। आज आप अपने किसी दोस्त के घर पर जा सकते हैं। बच्चे काम में आपका हाथ बटायेंगे। हनुमान जी के आगे चमेली के तेल का दीपक जलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल