1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 30 अप्रैल राशिफल: मंगलवार का दिन इन राशियों के जीवन में आ सकता है संकट, करें विष्णु जी की पूजा तो होगा शुभ

30 अप्रैल राशिफल: मंगलवार का दिन इन राशियों के जीवन में आ सकता है संकट, करें विष्णु जी की पूजा तो होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 29, 2019 06:47 pm IST,  Updated : Apr 29, 2019 06:47 pm IST

30 अप्रैल राशिफल: आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने का विधान है। कहते हैं इस व्रत को करने से व्यक्ति को हर संकट से छुटकारा मिलता है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। 

30 april horoscope
30 april horoscope

कुंभ राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपको किसी पुरानी पहचान का फायदा मिलने वाला है। आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। घर में आपको भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। करियर में आपकी तरक्की सुनिश्चित है। इस राशि के अविवाहित लोगों के पास शादी का प्रस्ताव आ सकता है। युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। किसी प्राइवेट कंपनी में आपको जॉब मिल सकती है। आज आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा और मजबूत रहेगा। आप कोई नया काम करने का मन भी बना सकते हैं। पक्षियों को दाना खिलाएं, भाई-बहन के साथ संबंध बेहतर होंगे।

मीन राशि
आज कार्यक्षेत्र में काम पूरा करने में आपको परेशानी आ सकती है। दोस्तों का सहयोग पाने के लिए आपको कोशिश करनी पड़ेगी। आज आपको किसी समाजिक आयोजन में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। आज आपका मन पूजा-पाठ में भी रहेगा। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने से पहले अच्छी तरह जांच लें, बेहतर होगा। आज बच्चों और परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे| उनके साथ कोई मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। अपने ईष्टदेव को पुष्प चढ़ाएं, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल