1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 30 अप्रैल राशिफल: मंगलवार का दिन इन राशियों के जीवन में आ सकता है संकट, करें विष्णु जी की पूजा तो होगा शुभ

30 अप्रैल राशिफल: मंगलवार का दिन इन राशियों के जीवन में आ सकता है संकट, करें विष्णु जी की पूजा तो होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 29, 2019 06:47 pm IST,  Updated : Apr 29, 2019 06:47 pm IST

30 अप्रैल राशिफल: आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने का विधान है। कहते हैं इस व्रत को करने से व्यक्ति को हर संकट से छुटकारा मिलता है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। 

30 spril horoscope
30 spril horoscope

धनु राशि
आपको अपनी छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ हर जगह होगी। लवमेट के लिए आज का दिन रिश्तों में मिठास लेकर आया है। आप साथ में किसी हील स्टेशन की सैर पर जायेंगे। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप देश की राजनीति में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। आज माता-पिता अपनी संतान की कोई इच्छा पूरी करने में सफल रहेंगे। आपको आमदनी का कोई नया सोर्स मिलेगा। सेहत के मामले में आपका दिन ताजगी से परिपूर्ण रहेगा। कुत्ते को रोटी खिलाएं, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर राशि
कुछ दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान आज आसानी से निकल जायेगा। कार्यक्षेत्र में आपको लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। लोग आपसे कोई काम सिखना चाहेंगे, लेकिन आपको ऐसे लोगों से बचना चाहिए, जो अपने काम के लिये आपका गलत फायदा उठाना चाहते हैं। आपको किसी को भी उधार पैसा देने से बचना चाहिए। साथ ही घर से बाहर किसी जरूरी काम के लिये जा रहे हैं, तो अपना पूरा कॉन्फिडेंस बनाकर रखें। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल