1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 30 जुलाई 2018 राशिफल: इन राशियों की जिंदगी में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव, लक्ष्मी जी के सामने जलाएं घी का दीपक

30 जुलाई 2018 राशिफल: इन राशियों की जिंदगी में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव, लक्ष्मी जी के सामने जलाएं घी का दीपक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 29, 2018 08:09 pm IST,  Updated : Jul 29, 2018 08:14 pm IST

ज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। आ आज पूरा दिन पार करके रात 12:33 पर सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर बुध कर्क राशि में वक्री होंगे और 19 अगस्त की सुबह 09 बजकर 55 मिनट तक वक्री ही रहेंगे।

राशिफल- India TV Hindi
राशिफल

धर्म डेस्क: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। आ आज पूरा दिन पार करके रात 12:33 पर सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर बुध कर्क राशि में वक्री होंगे और 19 अगस्त की सुबह 09 बजकर 55 मिनट तक वक्री ही रहेंगे। उसके बाद फिर से बुध मार्गी हो जायेंगे और 2 सितंबर की रात 08:59 तक यहीं पर रहेंगे। बुध बुद्धि और वाणी के देवता हैं। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका दिन।

मेष राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा ।अगर आपका कार्य किसी धार्मिक संस्थान, आयात-निर्यात आदि से जुड़ा है, तो आप लाभ की आशा कर सकते हैं ।आज आपको कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा ।जो लोग वर्किंग हैं, उन्हें आज अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी मिल सकती है, जिससे उनका रुतबा बढ़ जायेगा ।व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है ।आज मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी ।

वृष राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा ।आज व्यापारी वर्ग अगर किसी नए कार्य में धन निवेश करेंगे, तो उन्हें लाभ प्राप्त हो सकता है ।इस राशि के स्टूडेंट्स को आज परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे ।आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं ।आज पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होने पर आपको संतोष मिलेगा ।आज कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा और उनका इन्क्रीमेंट भी होगा ।आज लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाएं, आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल