1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 30 मार्च राशिफल: शनिवार को बन रहे है दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा बिजनेस, नौकरी में लाभ

30 मार्च राशिफल: शनिवार को बन रहे है दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा बिजनेस, नौकरी में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 29, 2019 06:52 pm IST,  Updated : Mar 30, 2019 11:15 am IST

धर्म डेस्क: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, शनिवार का दिन और शिव योग है। साथ ही आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र भी है। आपको बता दें कि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आज दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन।

horoscope 30 march 2019
horoscope 30 march 2019

तुला राशि
आज अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए आपको कई अवसर प्राप्त होंगे, किन्तु समय निकल जाने पर अवसर भी हाथ से निकल सकते हैं। अतः समय और अवसर, दोनों का ही ध्यान रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर बना रहेगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं, उनको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। किसी काम को लेकर सीनियर आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। चींटियों को आटा डालें, आपके साथ सब बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि
आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि की कामकाजी महिलाओं का ऑफिस में दिन शानदार रहेगा। हनुमान मंदिर जाकर नारियल का दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल