1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 30 मार्च राशिफल: शनिवार को बन रहे है दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा बिजनेस, नौकरी में लाभ

30 मार्च राशिफल: शनिवार को बन रहे है दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा बिजनेस, नौकरी में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 29, 2019 06:52 pm IST,  Updated : Mar 30, 2019 11:15 am IST

धर्म डेस्क: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, शनिवार का दिन और शिव योग है। साथ ही आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र भी है। आपको बता दें कि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आज दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन।

horoscope 30 march 2019
horoscope 30 march 2019

सिंह राशि
आज किसी नए काम के प्रति आपका झुकाव हो सकता है। करियर के मामले में कुछ चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। बिजनेस में किसी नए ग्रुप से जुड़ने के बारे में विचार कर सकते हैं। लेकिन कोई भी डील करते समय आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। घर वालों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। आपको बहुत ही सोच- समझकर अपनी बात दूसरों के सामने रखनी चाहिए। साथ ही सेहत के प्रति आपको अपना पूरा ख्याल रखना चाहिए। बाहर का फास्ट फूड आपको अवॉयड करना चाहिए। हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या राशि
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको सरकारी कामों में किसी बड़े व्यक्ति की मदद मिल सकती है। आप परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे, जिससे सब आपसे बेहद खुश रहेंगे। किसी सामान की खरीद पर आपको डिस्काउंट भी मिल सकता है। दोस्त आपसे किसी मामले में सलाह ले सकते हैं। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोज़ल मिल सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपकी आय और खर्चों में तालमेल बना रहेगा। आज बच्चों के प्रति आपका स्वभाव नरम बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल