1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 30 मार्च राशिफल: शनिवार को बन रहे है दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा बिजनेस, नौकरी में लाभ

30 मार्च राशिफल: शनिवार को बन रहे है दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा बिजनेस, नौकरी में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 29, 2019 06:52 pm IST,  Updated : Mar 30, 2019 11:15 am IST

धर्म डेस्क: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, शनिवार का दिन और शिव योग है। साथ ही आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र भी है। आपको बता दें कि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आज दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन।

horoscope 30 march 2019- India TV Hindi
horoscope 30 march 2019

धर्म डेस्क: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, शनिवार का दिन और शिव योग है। साथ ही आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र भी है। आपको बता दें कि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आज दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इसके स्वामी सूर्यदेव हैं और इसके देवताओं में विश्वेदेव, यानी - इन्द्र, अग्नि, सोम, त्वष्ट्रा, रुद्र, पूखन्, विष्णु, अश्विनी, मित्रावरूण और अंगीरस शामिल हैं। अतः आज का दिन सूर्यदेव और विश्वेदेव की पूजा के लिये बड़ा ही अच्छा है। इसके अलावा आज सभी काम बनाने वाला योग सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर बाद 03:38 से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन खासतौर पर फायदेमंद रहेगा। आपका कोई रिसर्च वर्क पूरा हो सकता है। माता-पिता के साथ आपके बेहतर संबंध स्थापित होंगे। जॉब के मामले में कोई बड़ा ऑफर मिलने से आपको धन लाभ हो सकता है। आप किसी बिजनेस टूर के लिये बाहर जा सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लोगों को किसी समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। हनुमान जी को फूल अर्पित करें, सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।  (मार्च माह के अंत में सूर्य कर रहा है रेवती नक्षत्र में प्रवेश, इन नाम के लोग रहें संभलकर)

वृष राशि
आज नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सफलता हासिल होगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। आज ऑफ़िस में आपको सबका सहयोग मिलेगा। कोई काम मन- मुताबिक पूरे होने से जीवनसाथी आपसे खुश होंगे। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपना ध्यान किसी सोशल वर्क में लगा सकते हैं। आपको किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है। इस राशि के जो स्टूडेंट्स टीचिंग के एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। गाय को रोटी खिलाएं, आय में वृद्धि होगी। (Papamochani Ekadashi 2019: 31 मार्च को पापमोचनी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा)

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल